जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सीगपुरा गांव में छह अनाथ बच्चियों की मदद के लिए समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय लोग आगे आए हैं। बच्चियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों की टीम गांव पहुंची और स्थानीय लोगों से बच्चियों की हरसंभव सहायता करने की अपील की।
टीम ने बच्चियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हुसैन अली, इकलाख भाई (आरके प्रॉपर्टी), भीम राजावत (ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जालौन) तथा पत्रकार लोकेन्द्र भदवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय स्तर पर बच्चियों के लिए कई प्रकार की सहायता की घोषणा की गई। कोटेदार की ओर से 50 किलोग्राम गेहूं और 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराने की बात कही गई। इकलाख भाई ने एक वर्ष तक हर महीने 5,000 रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं ग्राम प्रधान ने शौचालय निर्माण सहित हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
इसके अलावा चौकी प्रभारी छिरिया ने 1,000 रुपये, नरेन्द्र चौहान ने 2,000 रुपये और अधिवक्ता गोपाल खरे ने 1,000 रुपये की सहायता प्रदान की। अन्य स्थानीय लोगों ने भी तत्काल जरूरत के अनुसार सहयोग किया।
समाजसेवियों ने आम लोगों से भी बच्चियों की शिक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहयोग करने की अपील की है।
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक सहायता करना चाहता है, तो वह बच्चियों के चाचा से PhonePe नंबर +91 63872 54200 पर संपर्क कर सकता है।
(दान करने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान और जानकारी का स्वयं सत्यापन अवश्य करें।)
