अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक का आयोजन जमुनीपुर-हरिपुर सेक्टर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी मनोज वर्मा ने की।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करे। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव साझा किए तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर बल दिया।
