गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर नगर निगम परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
मुख्यमंत्री के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक भी यात्रा में शामिल होने के लिए मौके पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
