कानपुर कमिश्नरेट की शिवराजपुर थाना पुलिस ने हाईवे पर बकरा व्यापारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने 17 सितंबर 2026 को कार से बकरा व्यापारियों का रास्ता रोककर उनसे 43,100 रुपये की लूट की थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,19,500 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल की गई XUV-500 कार बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार उर्फ मंडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी, अनुज यादव और आसिफ इदरीसी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: चंदन सिंह
स्थान: कानपुर नगर
