Etah Police Encounter With Transformer Theft Accused
एटा: Uttar Pradesh Police का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ लगातार जारी है। जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों में शामिल बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने जीटी रोड स्थित गौशाला के पास ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की बाइक, ट्रांसफार्मर चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और नकदी बरामद की है।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
