एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सहावर रोड स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस से चोर जनरेटर चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात गेस्ट हाउस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर गेस्ट हाउस परिसर में घुस गए और वहां रखा जनरेटर चोरी कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद जब गेस्ट हाउस संचालकों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज में कुछ संदिग्ध जनरेटर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा, उत्तर प्रदेश
