उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान नेशनल हाईवे के पास आकर गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायल पायलट को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है।
