UP Cabinet Meet Today Under CM Yogi: Key Decisions Likely on Transfers, DA Hike and Road Projects
उत्तर प्रदेश: के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सीएम ने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के 74 जिलों में 41,424 पदों के लिए होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया और मेडिकल सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
सीएम योगी ने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन नेपाल सीमा से सटे जिलों में कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में फीडर-वार शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुविधा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
