Banda Shooting: Accountant Critically Injured After Attack Inside Home
उत्तर प्रदेश: के Banda जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय पुष्पेंद्र, जो एक सड़क निर्माण प्लांट में मुनीम का काम करते हैं, पर अज्ञात दबंगों ने अवैध तमंचे से दो राउंड फायर किए। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है।
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
