उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में बाजार के बीच दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही औरंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया।
पीड़ित पक्ष ने कई लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बाजार की बताई जा रही है।
