उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले में संबंधित लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में लेखपाल पर राजस्व से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए लेखपाल रमेश के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
