कानपुर देहात: कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Rajendra Pal Gautam के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। घटना में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा शंखवार ने पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के बेटे पर जूते-चप्पल से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा शंखवार का आरोप है कि उन्हें धक्का देकर गिराया गया और जूते-चप्पलों से मारपीट की गई। उनकी शिकायत पर सिकंदरा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
