बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 15-16 अगस्त की रात गोवंशीय पशु (बैल) की कथित रूप से हत्या कर उसके अवशेष फेंके गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब तक चार आरोपियों की पहचान कर ली है।
इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक राहुल कुमार और बीट आरक्षी धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
