Bus Fire in Vijayawada & Train Derailment in Nellore, Major Accidents Averted
विजयवाड़ा/नेल्लूर: आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में बड़े हादसे टल गए। विजयवाड़ा में रावुलापालेम से हैदराबाद जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस में रात करीब 12:15 बजे बस स्टैंड के पास अचानक आग लग गई, सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, बाद में आग पर काबू पा लिया गया,
प्रारंभिक जांच में बैटरी टर्मिनल में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है और किसी के हताहत न होने से राहत रही। वहीं, श्री पोट्टि श्रीरामुलु नेल्लूर जिले में वेंकटाचलम और मनुबोलु के बीच कोम्मलपुडी जंक्शन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें दूध टैंकर का एक डिब्बा आड़े तरीके से गिर गया,
जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ, यह ट्रेन विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य शुरू कर दिया है।
