बुलंदशहर के पहासू कस्बे स्थित एक गैस एजेंसी पर केवाईसी (KYC) के नाम पर उपभोक्ताओं से कथित रूप से अतिरिक्त धनराशि वसूलने के आरोप लगे हैं। ग्राहकों का कहना है कि केवाईसी कराने पहुंचे लोगों को ₹200 का गैस पाइप लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी भोले-भाले उपभोक्ताओं से केवाईसी प्रक्रिया के दौरान गैस पाइप देने के नाम पर ₹200 की वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) बुलंदशहर का कहना है कि केवाईसी कराने के लिए इस प्रकार का कोई अनिवार्य नियम नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता से नियमों के विरुद्ध धनराशि वसूली गई है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है। एजेंसी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
