कानपुर। कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र में ईशान नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले मनकपुर निवासी एक युवक ईशान नदी में डूब गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नदी में मिला शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक शव की पहचान या इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर : —
स्थान : कानपुर
