रिपोर्ट: महेंद्र चावला | 4TV News, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली और कांग्रेस के साथ राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर शहीद पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी हाय-हाय” जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को राहुल गांधी और सोनिया गांधी द्वारा कथित रूप से ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
वहीं, शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने के बीच हुए इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की अनुमति और संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
फिलहाल इस मामले में कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
