Bengal Election 2026: BJP Candidate Suvendu Sarkar Attacked in Kumargram, Allegedly Beaten by TMC Workers
पश्चिम बंगाल: में 2026 विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान गुरुवार को हिंसा की एक घटना सामने आई। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
जानकारी के अनुसार, कुमारगंज के बूथ नंबर 12 पर उनकी तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के साथ पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद TMC समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अचानक उग्र हो गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। इस पूरी घटना में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मौके पर न तो केंद्रीय बल के जवान मौजूद थे और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम दिखाई दिए।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है।
