उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में बहराइच के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री जुआल ओराम का निजी सचिव (Private Secretary) नियुक्त किया गया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान कर दिया है।
अक्षय त्रिपाठी फिलहाल बहराइच के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रवाना होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही बहराइच में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति करेगी।
अक्षय त्रिपाठी की यह नियुक्ति प्रशासनिक सेवा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है। अब वे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय में मंत्री के निजी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
