बागपत। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में प्रवेश को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता एसपी से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने सीमित संख्या में प्रतिनिधियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को मुख्य गेट पर रोक दिया गया।
वीडियो में एक कार्यकर्ता गेट के बीच फंसा दिखाई देता है, जिसे पुलिसकर्मी खींचकर बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गेट पर मौजूद पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
घटना के दौरान कुछ समय के लिए एसपी कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल रहा। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
