उत्तर प्रदेश के एटा जिले की महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति की ऑनलाइन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ रेंज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की दो महिला आरक्षियों ने परीक्षा में टॉप-3 में स्थान हासिल किया।
मारहरा थाने में तैनात महिला आरक्षी आशा देवी ने परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोतवाली देहात, एटा में तैनात महिला आरक्षी रितु रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दोनों महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि 7 सितंबर को मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और जागरूकता का आकलन करने के उद्देश्य से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में एटा की महिला पुलिसकर्मियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
