इटावा पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है इकदिल पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, करीब 135 ग्राम सोना, एक किलो 321 ग्राम से अधिक चांदी के बिस्किट,
307 ग्राम से ज्यादा चांदी के आभूषण और 32 हजार 250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य हाईवे और मुख्य मार्गों के आसपास गांवों में मकानों को निशाना बनाते थे इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है 7 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसओजी,
सर्विलांस और थाना इकदिल पुलिस की टीमें गठित की गई थीं 22 सितंबर की रात ग्वालियर बाईपास रोड पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी कार से ग्वालियर की तरफ से आ रहे हैं पुलिस के अनुसार,
चेकिंग के दौरान एक XUV500 कार को रोकने का इशारा किया गया आरोप है कि कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तलाशी में दो तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 135.77 ग्राम सोना, एक किलो 321.06 ग्राम चांदी के बिस्किट, 307.420 ग्राम चांदी के आभूषण,
32 हजार 250 रुपये नकद, एक XUV500 कार और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है XUV500 को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इकदिल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है इसके अलावा ऊसराहार क्षेत्र के कौवा स्थित गायत्री सत्यपीठ में हुई चोरी समेत अन्य जनपदों की घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की जानकारी सामने आई है संबंधित जनपदों की पुलिस से समन्वय कर सत्यापन कराया जा रहा है पुलिस की पूछताछ में गैंग के काम करने का तरीका भी सामने आया है पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले हाईवे और मुख्य मार्गों के आसपास स्थित गांवों और मकानों को चिन्हित करते थे इसके बाद रात में वाहन से घटनास्थल के आसपास पहुंचते थे कुछ सदस्य घर में दाखिल होकर चोरी करते थे, जबकि एक सदस्य बाहर रहकर निगरानी करता था चोरी के बाद सभी सदस्य तय स्थान पर एकत्र होकर वाहन से फरार हो जाते थे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कश्यप,
मुनीश कुमार जाटव उर्फ त्यागी, वसीम, मुकद्दर अली उर्फ पंखिया, इरफान अहमद और अनीस अहमद के रूप में हुई है पुलिस के मुताबिक आरोपियों का आपराधिक इतिहास कई जनपदों से जुड़ा है भरतपुर राजस्थान और हरदोई समेत अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है इटावा में पुलिस ने अंतरजनपदीय पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का दावा किया है आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का सोना-चांदी, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है
