संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि सोमवार को शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की।
शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर दुबई में 10 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान सरकारी स्तर पर शोक संबंधी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
फिलहाल उनके निधन के कारण और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी जारी किए जाने की प्रतीक्षा है।
