अपराध और अवैध संपत्ति के खिलाफ बागपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना रमाला और छपरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित अपराध माफिया आईडी-03 के गैंगलीडर व हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम किरठल की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर लिया।
पुलिस के अनुसार 8130 वर्ग मीटर खेती की जमीन, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये है, को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जमीन पर कुर्की का बोर्ड गाड़कर कार्रवाई पूरी की।
कार्रवाई के दौरान बड़ौत सीओ अंशु जैन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों की अवैध कमाई पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
पुलिस का सख्त संदेश
बागपत पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की अवैध कमाई पर आगे भी इसी तरह शिकंजा कसा जाएगा।
