हापुड़: धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता प्रताप सिंह चौहान ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की नई पहल की है। उन्होंने एपीएस स्कूलों का दौरा कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 में भाग लेने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
प्रताप सिंह चौहान ने घोषणा की कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की ओलंपियाड रजिस्ट्रेशन फीस वह स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की शिक्षा और सफलता में बाधा नहीं बनना चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से धौलाना क्षेत्र के छात्र जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
