सीतापुर। जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूकनापुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए और महिलाओं व युवकों के साथ मारपीट की।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, स्कूल में बच्चों के बीच किसी बड़े झगड़े की घटना नहीं हुई थी। इसके बावजूद कथित तौर पर कई लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला ग्राम प्रधान के इशारे पर कराया गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
