सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने-धमकाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी कोतवाली देहात पुलिस ने की।
पुलिस के अनुसार मुजीब अहमद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नंबर A-4465 दर्ज है। आरोपी के खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से रंगदारी वसूलने और लोगों को धमकाने के मामले में वांछित चल रहा था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसका चालान न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: नन्द किशोर नाग
