एटा। जनपद एटा में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात किया गया है। इस फेरबदल के तहत रणजीत सिंह को जलेसर, विनोद कुमार को अलीगंज, उदयवीर सिंह को सकीट और महेंद्र पाल सिंह को अवागढ़ थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तबादले का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिसिंग को मजबूत करना है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी, एटा
