'I want to come back, the situation here is not good'; Sarabjit Kaur, stranded in Pakistan, pleads with her ex-husband.
नई दिल्ली। भारतीय महिला सरबजीत कौर पिछले साल नवंबर महीने में सिख तीर्थयात्रा के लिए पाकिस्तान गई थीं। लेकिन कौर तीर्थयात्रा के बाद पाकिस्तान से वापस नहीं लौटीं और बाद में खबर सामने आई कि उन्होंने वहां इस्लाम धर्म अपनाकर नासिर हुसैन नाम के शख्स से शादी कर ली है।
सरबजीत कौर के नाम से सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय महिला मदद की गुहार लगा रही है। अभी इस ऑडियो को प्रमाणित नहीं किया गया है।
सरबजीत कौर ने लगाई मदद की गुहार
सरबजीत कौर नाम की एक भारतीय महिला की आवाज ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही है। कौर ने जब इस्लाम धर्म अपनाकर पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी की थी, तब वे सुर्खियों में आई थीं। वहीं इस क्लिप के वायरल होने से उनका मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
