CM Yogi Reaches Kolkata for Suvendu Adhikari’s Oath Ceremony
उत्तर प्रदेश: के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज Suvendu Adhikari मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस मौके पर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बीजेपी और एनडीए के दिग्गज नेता होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin समेत बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक रहे योगी
बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम योगी बीजेपी के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल थे। उन्होंने राज्यभर में 19 जनसभाएं और तीन रोड शो किए थे। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
सीएम योगी ने जिन 22 सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से 19 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। इसे पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
यूपी के कई बड़े नेता भी पहुंचे
सीएम योगी के अलावा उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak भी इस समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 54 वरिष्ठ नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई थी।
बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस जीत को पार्टी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में यूपी समेत एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। बंगाल में बीजेपी की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
