Kusmunda–Dipka Police Take Major Action, Crack Down on 8 Illegal Vehicles, 5,800 Litres of Diesel Seized
कुसमुंडा-दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध 8 वाहनों पर कार्यवाही 5800 लीटर डीजल जब्त,बिना अनुमति के ज्वलनशील पदार्थ का हो रहा था परिवहन, कार्यवाही के बाद मचा हड़कप
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का परिवहन कर रहे 8 वाहनों पर कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 5800 लीटर डीजल जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार 09 अप्रैल 2026 को यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलते ही दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के डीजल परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा गया।
थाना कुसमुंडा एवं चौकी सर्वमंगला पुलिस ने 4 प्रकरणों में कुल 5150 लीटर डीजल जब्त किया। इसमें आरोपी तिरेंद्र ठाकरे निवासी बेल्टिकरी दीपका से 3605 लीटर, नवलेश सिंह निवासी रंजना दीपका से 545 लीटर, केशव कश्यप निवासी बुंदेली बालको से 500 लीटर और अमन कुमार निवासी जोरहाडबरी हरदीबाजार से 500 लीटर डीजल बरामद किया गया। सभी आरोपियों पर धारा 287 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थाना दीपका पुलिस ने 4 प्रकरणों में कुल 650 लीटर डीजल जब्त किया। झूलेलाल यादव निवासी जांजगीर-चांपा से बोलेरो पिकअप CG 10 BJ 1665 सहित 200 लीटर, सुनील कुमार यादव निवासी रेकी से बोलेरो पिकअप CG 12 AS 2365 सहित 200 लीटर, दिलहरण मरावी निवासी चौड़हा से बोलेरो पिकअप CG 11 AZ 6201 सहित 250 लीटर डीजल जब्त किया गया। वहीं सुनील कुमार सिंह निवासी ज्योति नगर दीपका से टाटा वाहन CG 12 AP 1020 सहित 300 लीटर डीजल बरामद हुआ। इन सभी पर भी धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि बिना सुरक्षा उपायों के ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन बेहद खतरनाक है। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार और पूरी सुरक्षा के साथ ही करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
