The Bargunda community has expressed its strong outrage in protest against the massacre that took place in Mandsaur yesterday.
मंदसौर: में हुए हत्याकांड के विरोध में बरगुण्डा समाज ने अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर गांधी चौराहे पर चक्काजाम किया और शव यात्रा रोककर विरोध प्रदर्शन किया
समाज के सैकड़ों लोगों ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों और समाजजनों ने मांगें पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और बीच सड़क पर ही शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस
अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले के सभी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाइश देते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस विरोध प्रदर्शन के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने की बात पुलिस द्वारा कही गई ।
