Drunk Cop Allegation in Moradabad, Video Goes Viral
मुरादाबाद (कटघर): कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला बाईपास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में होने के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाने पर पत्रकार से अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
जानकारी के अनुसार, पंडित नगला बाईपास पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी और अन्य कर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने जब प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल किए, तो पुलिसकर्मियों का रवैया विवादित हो गया।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने पत्रकार से अभद्रता करते हुए “जो करना हो कर लो” जैसे शब्द कहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोप यह भी है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद संबंधित फेसबुक अकाउंट को साइबर टीम द्वारा ब्लॉक कर दिया गया।
घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
