IRGC Navy Chief Tangsiri Martyred in Tehran Attack, Iran Confirms
नई दिल्ली: Iran ने सोमवार को पुष्टि की कि रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के नौसेना प्रमुख Alireza Tangsiri तेहरान पर हुए हमले में शहीद हो गए। इससे पहले Israel ने दावा किया था कि उसने इस हमले में तंगसिरी को निशाना बनाया है।
ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तंगसिरी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में शहादत प्राप्त की। यह बयान सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया, जिसमें उनके योगदान और सेवाओं को श्रद्धांजलि दी गई।
बयान में खासतौर पर तंगसिरी की उस भूमिका का उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ मजबूत बनाए रखने में अहम योगदान दिया। साथ ही कहा गया, “हर लड़ाका तंगसिरी है,” और आने वाले समय में ईरान की ओर से कड़े कदम उठाए जाने के संकेत भी दिए गए।
इस बीच, सरकारी मीडिया के अनुसार तेहरान से लगभग 530 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर भी हमला हुआ। हालांकि, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
