Puducherry Elections: Vijay’s TVK to Contest Solo, Announces Candidates for All 30 Seats
पुदुचेरी: दक्षिण भारतीय अभिनेता Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में अकेले दम पर उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने राज्य की सभी 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। इसमें दो महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है, जिन्हें मंगलम और कादिरकामम सीटों से टिकट दिया गया है। वहीं, तिरुभुवनै (आरक्षित) सीट से ए.के. साई जे. सरवनन कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्होंने हाल ही में टिकट न मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दिया था।
इसके अलावा पूर्व एआईएडीएमके विधायक के.ए.यू. असाना को कराईकल (दक्षिण) और एल. पेरियासामी को नेट्टापक्कम (आरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। पुदुचेरी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. सामीनाथन को लॉस्पेट सीट से टिकट दिया गया है।
पार्टी ने पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक वी.जे. चंद्रन और कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धनवेलु को भी उम्मीदवार बनाया है। टीवीके ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी पुदुचेरी चुनाव के लिए नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य की सभी 30 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
