Vijay Thalapathy Shows Respect During Ramadan, Reads Quran and Offers Namaz
चेन्नई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और Vijay (तमिलगा वेत्री कषगम – TVK) के प्रमुख विजय थलापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे रमज़ान के मौके पर धार्मिक सम्मान व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विजय को पवित्र कुरआन शरीफ पढ़ते हुए देखा गया। उन्होंने कुरआन को बेहद सम्मान के साथ हाथ में लिया और श्रद्धा के साथ उसका अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने रोज़ा इफ्तार किया और नमाज़ भी अदा की।
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक विशेष इफ्तार आयोजन के दौरान हुआ, जहां विजय ने न केवल हिस्सा लिया बल्कि मुस्लिम समुदाय के साथ भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।
विजय थलापति अपने सामाजिक और मानवीय कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। समय-समय पर वे विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर सद्भावना का संदेश देते रहे हैं।
उनकी इस पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। फैंस इसे सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सम्मान का एक अच्छा उदाहरण बता रहे हैं।
