ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस निमंत्रण को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, तीन दशकों से अधिक समय तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी को हुआ था। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के प्रमुख कार्यक्रम 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित होंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि समारोह 9 जुलाई को मशहद में संपन्न किया जाएगा।
राजनयिक सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने भारतीय प्रधानमंत्री को इन समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भारत सरकार इस निमंत्रण पर क्या फैसला लेती है और क्या प्रधानमंत्री मोदी समारोह में शामिल होंगे।
