Vande Mataram Made Mandatory In West Bengal Madarsahs
कोलकाता: West Bengal सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के मदरसा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में राष्ट्रीय गीत का गायन करना होगा।
यह आदेश राज्य के अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू होगा।
इससे पहले राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया था। सरकार के निर्देश के अनुसार छात्रों को कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की सभा में राष्ट्रीय गीत गाना होगा।
मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने भी ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का निर्णय लिया था। इसके बाद सरकारी और शैक्षणिक कार्यक्रमों में इसके सभी छह अंतरे गाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।
तमिलनाडु और केरल में शपथ ग्रहण समारोहों के दौरान भी ‘वंदे मातरम्’ को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आए थे। अब पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
