US Secretary Marco Rubio Arrives In India
नई दिल्ली: Marco Rubio चार दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार सुबह भारत पहुंचे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
रुबियो की इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S. Jaishankar से होगी। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और इंडो-पैसिफिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी बातचीत होगी। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात और उसके आर्थिक प्रभावों पर दोनों पक्ष चर्चा कर सकते हैं।
भारत दौरे से पहले मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने भारत को “महान साझेदार” बताते हुए कहा कि अमेरिका भारत को उसकी जरूरत के अनुसार ऊर्जा निर्यात करने के लिए तैयार है।
रुबियो ने कहा कि अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है और भविष्य में इसे और बढ़ाने की योजना है।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो शनिवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रविवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी।
इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। दौरे के दौरान वह आगरा और जयपुर के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
26 मई को नई दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी मार्को रुबियो हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल होंगे। क्वाड का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग और स्थिरता को मजबूत करना है।
अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि रुबियो की यात्रा क्वाड साझेदारी और भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के महत्व को दर्शाती है।
