UP STF Busts Drug Network: Inter-State Smuggler Arrested with Ganja Worth ₹55 Lakh
उत्तर प्रदेश: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। Varanasi में अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गिरी निवासी Mau के रूप में हुई है। STF ने उसके कब्जे से 1.07 कुंतल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह गिरफ्तारी पुलवरिया पुल से करीब 200 मीटर आगे वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर, थाना कैंट क्षेत्र में की गई। STF टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से मादक पदार्थों की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के मऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। इस तरह वह लंबे समय से अवैध तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय था।
STF की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
