युवा भाजपा नेता और समाजसेवी अविचल शुक्ला ने उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रियता बढ़ाई है। हाल ही में उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क दौरों के दौरान स्थानीय जनता से मुलाकात भी की है।
भगवन्त नगर क्षेत्र के रौतापुर मे ‘अविचल परिवार द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम ‘ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग और महिलाएं शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से अपनी मजबूत राजनीतिक दावेदारी करने वाले भाजपा प्रत्याशी अविचल शुक्ला ने लोगों को विकास के मुद्दों पर चर्चा करी और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया!
उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर देने की बात कही!
