Unknown Body Found in Truck in Shahjahanpur
शाहजहांपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड से आए मोरंग से भरे एक ट्रक में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव ट्रक के अंदर मोरंग के बीच दबा हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पूरा मामला थाना कलान क्षेत्र का है, जहां एक बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी ने उत्तराखंड के किच्छा से मोरंग मंगवाया था। जब कर्मचारी ट्रक से मोरंग उतार रहे थे, तभी उन्हें बीच में एक शव दिखाई दिया। शव देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मोरंग में दबे शव को बाहर निकाला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को ट्रक में छिपाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए एक टीम उत्तराखंड रवाना कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।
