शाम की बड़ी खबरें: पीएम मोदी का छात्रों से संवाद, योगी की पीएम से मुलाकात की संभावना, संसद में टकराव के आसार
- दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे। शाम करीब 5 बजे मुलाकात की संभावना है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात प्रस्तावित है।
- दिल्ली: आईआईटी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि केवल सवाल पूछने तक सीमित न रहें, बल्कि समाधान भी खोजें। उन्होंने कहा कि अगले 35 वर्षों में युवाओं का योगदान विकसित भारत की नींव बनेगा।
- दिल्ली: प्रधानमंत्री ने कहा कि हर छात्र अपने भविष्य का सपना लेकर आगे बढ़ता है। डिग्री के साथ देश के लिए कुछ करने का संकल्प भी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
- दिल्ली: आईआईटी दिल्ली में छात्रों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होगी।
- नई दिल्ली: संसद के अंतिम सप्ताह में एफसीआरए और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव की संभावना है।
- नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून पारित होने के बावजूद अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने बिना किसी शर्त के 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई।
- झारखंड: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है।
- महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, जबकि शिंदे गुट के सांसदों से मुलाकात की जा रही है।
- उत्तर प्रदेश: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में एक बार फिर सहमति नहीं बन सकी। अब 18 अगस्त को सुलह का अगला प्रयास होगा।
- हिमाचल प्रदेश: यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
- दिल्ली-एनसीआर: लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और लंबा जाम लगा रहा। पार्किंग की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौसम खराब होने और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई।
- सर्राफा बाजार: सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। सोना लगभग ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
