सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा गांव की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शौच के लिए तालाब की ओर गया था। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: नन्द किशोर नाग
स्थान: सीतापुर, उत्तर प्रदेश
