Shocking Murder Case in Lucknow: Father Kills Minor Daughter, Police Crack Sensational Case
राजधानी लखनऊ: में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में चिनहट पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की के अपने पिता ने ही की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने झाड़-फूंक के बहाने लड़की को कार में बैठाया और रास्ते में ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने लड़की के चेहरे पर एसिड डालकर उसे जलाने की कोशिश की। इसके बाद शव को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से बाराबंकी के बड्डूपुर ले जाकर शारदा नहर के किनारे फेंक दिया गया।
घटना को छिपाने के लिए आरोपी पिता ने खुद ही आईजीआरएस पोर्टल पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और उसके प्रेमी पर अपहरण का आरोप लगाया था।
हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके साथी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गमछा और वाहन भी बरामद कर लिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी टीम ने किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।
वहीं, Diksha Sharma ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
