Red and Black Water from Borewell in Barwani’s Rama Faliya Raises Farmers’ Concern
मध्य प्रदेश: के बड़वानी जिले के पानसेमल तहसील अंतर्गत रामा फलिया क्षेत्र में बोरिंग से हल्के लाल और काले रंग का पानी निकलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
पानसेमल की ग्राम पंचायत बालझिरी के अंतर्गत आने वाले रामा फलिया निवासी मुकेश हलवदार डावर ने बताया कि उनके खेत सहित आसपास के कई खेतों में पिछले लगभग एक वर्ष से ट्यूबवेल से ऐसा पानी निकल रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी है।
किसानों का कहना है कि इस पानी के कारण उनकी मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही परिवार के लोग पीने के पानी के लिए अन्य खेतों से पानी लाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के निवासियों में इस पानी के उपयोग से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
इस मामले में सुनील सिसोदिया (तहसीलदार, पानसेमल) ने स्पष्ट किया कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और Public Health Engineering Department (PHE) अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्षाकाल के दौरान भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन द्वारा पानी के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे।
