श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक के स्थान में अंतिम समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक ‘मणिराम दास छावनी’ में होने वाली थी, लेकिन अब इसे बदलकर राम जन्मभूमि परिसर के अंदर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने स्थान परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अब ट्रस्ट के पदाधिकारियों की यह अहम बैठक सीधे राम जन्मभूमि परिसर के अंदर स्थित गेस्ट हाउस में होगी। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों से अपील की गई है कि वे तय समय पर सीधे जन्मभूमि परिसर के गेस्ट हाउस में ही पहुंचें.
बैठक का स्थान अचानक बदलने के पीछे दो मुख्य वजहें सामने आई हैं पहला सुरक्षा कारण और दूसरा मीडिया से दूरी. हालिया विवादों (विशेषकर दान गबन मामले) के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने अयोध्या के वैदेही भवन पहुंचे कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि जी महाराज।
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य, गोपाल राव, पहले से ही वैदेही भवन में मौजूद थे।, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य गोपाल राव वैदेही भवन पहुँचे।
गोपाल राव ने बताया कि “दोपहर 3 बजे एक बैठक तय की गई है, और यह बैठक मंदिर परिसर के अंदर होगी। बैठक की अध्यक्षता राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी करेंगे।
