Police Encounter in Etah, Robber Rafeeq Injured and Arrested
एटा: जनपद में देर रात एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जसरथपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश रफीक बंजारा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह मुठभेड़ ग्राम हरिसिंहपुर और कुवंरपुर मोड़ के पास हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागते समय पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूटे गए महिला के कुंडल और बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने थाना जसरथपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने और थाना जैथरा इलाके में बैग लूट की कोशिश की वारदात कबूल की है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
