एटा। मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव के पास बंबे में अज्ञात शव तैरता दिखाई देने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मलावन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी। हालांकि बंबे में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है।
थानाध्यक्ष मलावन ने बताया कि पुलिस टीम लगातार बंबे में शव की तलाश कर रही है। ग्रामीण भी पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद उसकी पहचान कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
