New Central Executive Committee Formed In PRKS, Lucknow Division Gets Strong Representation
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) के ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महा-अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इस नई टीम में लखनऊ मंडल को बेहद मजबूत और महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे पूरे मंडल के रेलकर्मियों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।
गोरखपुर में संपन्न हुए इस महा-अधिवेशन में लखनऊ मंडल से एक मजबूत टीम ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। अधिवेशन में मुख्य रूप से श्री आर.सी. पांडे, श्री अरशद जमाल, श्री सुबोध चौधरी, श्री धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, श्री अजय पांडेय , श्री रामशंकर दूबे, श्री अब्दुल खालिद, श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री पी.के. सिंह, श्री अनिल बाजपेई, श्री गगन शर्मा, श्री संदीप सिंह, श्री काशी वर्मा सहित तमाम वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे।
लखनऊ मंडल की इस पूरी टीम और समस्त पदाधिकारियों की तरफ से संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा और केंद्रीय महामंत्री श्री विनोद कुमार राय को बधाई दी गई। साथ ही, लखनऊ मंडल के योग्य चेहरों को केंद्रीय कार्यकारिणी में इतनी महत्वपूर्ण जगह देने और उन पर भरोसा जताने के लिए पूरी टीम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष धन्यवाद प्रेषित किया।
कर्मचारियों का कहना है कि इस मजबूत और एकजुट कार्यकारिणी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, वरिष्ठ तकनीशियनों की पदोन्नति, ट्रैक मेंटेनर्स की समस्याओं के निस्तारण और आउटसोर्सिंग व निजीकरण के खिलाफ चल रही लड़ाई को अब एक नई ऊर्जा और धार मिलेगी। नई केंद्रीय टीम में लखनऊ मंडल से कुल 4 प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, जो कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करेंगे:
श्री अरशद जमाल – केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
श्री सुबोध कुमार चौधरी – केंद्रीय संयुक्त महामंत्री
श्री धर्मेन्द्र कुमार पांडे – केंद्रीय सहायक महामंत्री
श्री अब्दुल खालिद – केंद्रीय सहायक महामंत्री
